हल्द्वानी में किशोरी फंदे पर झूली, मौत
हल्द्वानी, जून 1 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपीनगर इलाके में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर झूल गई। अस्पताल में किशोरी को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार देर शाम अचानक फंदे पर झूल गई। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि परिजनों को भनक लगने के बाद उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन वह भी घटना से स्तब्ध हैं। सीओ के मुताबिक घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.