देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में पैदल मार्च और सत्याग्रह किया। यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च विरोध मार्च का आयोजन शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित विरोध मार्च कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, घंटाघर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, भाईचारे, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना न केवल कांग्रेस कार्...