हल्द्वानी, जुलाई 21 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, कमल बोरा, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, जीवन कार्की, भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, जाकिर हुसैन, मुकुल बलुटिया, धर्मवीर, डॉ. मयंक भट्ट, देवेंद्र मेहरा, शकील मिकरानी, मोहम्मद नबी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने लाठीचार्ज क...