हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्र में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल संपादन के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में बीएलओ, सुपरवाइज़र व सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कार्मिकों को एसआईआर की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक पूरी जिम्मेदारी से कार्यों का संपादन करेंगे। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसआईआर के दौरान 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान किया जाएगा। इसके लिए कार्मिकों को ऑनलाइन फॉर्मेट पर सूची की मैपिंग का कार्य आना अनिवार्य है। इस स्थिति में कार्मिकों को चाहिए कि वह मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए सारी तकनीकी जानकारी हासिल कर लें। वह प्रशिक्षण के दौरान अपनी सारी आशंकाओं का समाधान करा ...