हल्द्वानी, फरवरी 28 -- - कैंप कार्यालय में डीएम ने दिये अफसरों को निर्देश हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह टूटी सड़कों और खतरनाक बने खुले नालों के कारण बढ़ते सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हुआ है। शुक्रवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के जिम्मेदारी अफसरों की बैठक बुलाई और शहर में दिन और रात दो शिफ्टों में काम पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने 12 किलोमीटर सड़क को 13 मार्च तक पूरा करने के बाद ही नई खुदाई शुरू करने के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि आम जनता को किसी भी हाल में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता एलएसके गुप्ता, पेयजल निगम एके कटारिया, सिंचाई दिनेश सिंह, लोनिवि ईई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.