हल्द्वानी मामले में ज्ञापन नहीं लेने पर जताया रोष
देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एसआईआर कमेटी सदस्य एडवोकेट विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एक पुलिस अधिकारी पर ज्ञापन नहीं लेने पर नाराजगी जताई। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के बाद कथित रूप से गंगाजल का छिड़काव, मंत्रोच्चारण एवं हवन कर मैदान का "शुद्धिकरण" किए जाने के मामले में ज्ञापन देने पहुंचे थे। विनोद ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपमानित करने का यह रवैया किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान फारुख अहमद, एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, मतलूप खान, वसी उर रहमान, संजय कुमार, अमन, आर्यन प्रधान, गगन सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.