पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में पैदल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस पार्टी के जनसभा स्थल पर गंगाजल से तथाकथित शुद्धिकरण का अनुष्ठान किए जाने के मामले में भेदभाव, आपत्तिजनक व अपमानजनक कृत्य के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि मंच पर कांग्रेसध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति के कारण स्थल को कथित रूप से अपवित्र बताकर उसके शुद्धिकरण की बात किया जाना अत्यंत निंदनीय, घृणित एवं आपत्तिजनक है। यह मानवीय गरिमा जैसे मूल्यों का अपमान है। पैदल मार्च मंडी समिति गेट से प्रारंभ होकर काशीराम कॉलोनी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- खड़गे के साथ अपमानजनक व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प...