देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए विवाद को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक सितंबर को देहरादून में राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद भाजपा से जुड़े सहयोगी संगठनों ने मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर न केवल मल्लिकार्जुन खड़गे, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले को लेकर 24 अगस्त को राज्यपाल से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर मुकदमा करने वाले अमित कुमार कौन हैं? ह...