हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बुधवार को बार भवन में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पांडे को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के हित में कई फैसले भी लिए गए। बैठक में अधिवक्ताओं की आकस्मिक निधि और सहायता राशि में व्यापक सुधार पर सहमति बनी। किसी अधिवक्ता की मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि Rs.25,000 से बढ़ाकर Rs.1,50,000 कर दी गई है। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को Rs.10,000 से बढ़ाकर Rs.50,000 किया गया है। महिला अधिवक्ताओं के लिए एक नई पहल करते हुए Rs.25,000 की मातृत्व सहायता योजना शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। आम सभा की शुरुआत में सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.