हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रारंभिक शिक्षा की दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकासखंड हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 188 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 84 अंक लेकर विकासखंड रामनगर उपविजेता बना, जबकि 78 अंकों के साथ कोटाबाग विकासखंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को आयोजित सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मनस्वी पाठक विजेता और आराध्या जोशी उपविजेता रहीं। वहीं बालक वर्ग में वेदप्रकाश रावत प्रथम रहे। प्राथमिक वर्ग की बालिका खो-खो प्रतियोगिता में हल्द्वानी विजेता और रामनगर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में हल्द्वानी ने पहला और कोटाबाग ने दूसरा स्थान पाया। कबड्डी के बालक वर्ग में हल्द्वानी विजेता और कोटाबाग उपविजेता र...