हल्द्वानी घटना को लेकर रुड़की में कांग्रेस के प्रचार के विरोध में भाजपा का धरना
देहरादून, सितम्बर 7 -- रुड़की। हल्द्वानी घटना को लेकर कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने और प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम रुड़की के सामने धरना-प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को भ्रमित कर रही है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचार का हर स्तर पर जवाब देंगे। प्रदर्शन में कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में भाजपा का सामाजिक सौहार्द धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.