नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल। तल्लीताल मालरोड क्षेत्र में रविवार देर शाम एक युवक ने नैनीझील में छलांग लगा दी। युवक अवसाद से ग्रस्त बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद नाव चालकों की सतर्कता के चलते उसकी जान बचा ली गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक झील में कूद गया, जिसे देख वहां मौजूद नाव चालकों ने बिना समय गंवाए कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया, और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को थाने ले आई। एसआई बबिता के अनुसार, युवक की पहचान हल्द्वानी के मुखानी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो अवसाद से जूझ रहा था। यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद नौकायन कराने वाले चार चालकों के लाइसेंस जब्त पूछताछ और उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...