नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल बोट स्टैंड के पास गुरुवार सुबह एक युवक ने झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, लोगों और नाव चालकों की सतर्कता के चलते समय रहते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के गोरखपुर निवासी 28 वर्षीय मृदुल कृष्ण पांडे बिना परिजनों को बताए नैनीताल पहुंचा था। गुरुवार सुबह वह तल्लीताल बोट स्टैंड के पास पहुंचा और उसने अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों और नाव चालकों ने तुरंत कार्रवाई कर युवक को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बीडी पांडे अस्पताल भेजा। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि लोगों की मदद से युवक को समय रहते बचा लिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और मामले में आवश्यक पूछताछ...