हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- फोटो :: हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में शनिवार को युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस भवन स्वराज्य आश्रम में शनिवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा दोहराया।जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उच्च शिक्षित, ऊर्जावान और समाज के प्रति समर्पित हैं, जो पार्टी को नई दिशा देंगे। आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के युवाओं का उत्पीड़न हुआ है, जिससे उनमें बदलाव की इच्छा है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, सुहैल सिद्दीकी, मनोज शर्मा, दीप पाठक , जगमोहन चिलवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- कमल कुमार हिन्दु युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष बनें

हिंदी हिन...