हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रामलीला मैदान के शुद्धीकरण विवाद के बाद हल्द्वानी में गरमाई दलित सम्मान की सियासत के बीच भाजपा ने राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट देकर अपनी राजनीतिक बिसात पर बड़ा मोहरा आगे कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हल्द्वानी के दलित चेहरे को राष्ट्रीय सदन भेजने का फैसला सामाजिक प्रतिनिधित्व, कुमाऊं की राजनीति और 2027 के चुनावी समीकरण-तीनों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह कि नैनीताल विधानसभा सीट से दावेदारी की तैयारी कर रहे आर्य को पार्टी ने सीधे राज्यसभा की राह पर भेजकर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है。 यह भी पढ़ें- दिनेश आर्य को राज्यसभा या महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी; धामी की हर पसंद...