हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र दिग्विजय शाह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गुरुग्राम के पाथवेज़ स्कूल में 5 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित 'अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद चैंपियनशिप' में दोहरी सफलता हासिल की। विश्वभर के मेधावी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए दिग्विजय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं पूरी चैंपियनशिप में 'सर्वश्रेष्ठ वक्ता' का पुरस्कार भी अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के दिग्विजय अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद में चमके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...