हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के टांडा जंगल में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां वन विभाग में संविदा पर तैनात एक पौध वॉचर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के एक साथी पर ही है।

घटना के बाद की स्थिति वारदात के बाद आरोपी भाग गया मगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का रहने वाला था।

मृतक की जानकारी मेवा लाल टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर (पौधों की रखवाली करने वाला) के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि देर रात मेवा लाल और उसके ...