हल्द्वानी के ग्रामीणों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सीखे स्वरोजगार के गुर
हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका सुधारने की दिशा में हल्द्वानी वन प्रभाग ने एक अनूठी पहल की है। डीएफओ कुन्दन कुमार एवं एसडीओ नन्धौर गणेश दत्त जोशी के निर्देशन में छकाता रेंज के विभिन्न गांवों के ईको डवलेपमेन्ट कमेटी (ईडीसी) सदस्यों और स्थानीय वॉलेन्टियर्स को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छकाता रेंज के रेंजर पीके पंत ने बताया कि इस अंतर्राज्यीय भ्रमण के दौरान नवाडखेड़ा, देवलामल्ला, विजयपुर, पूर्वी खेड़ा, नकायल, हिम्मतपुर, लछमपुर, किशनपुर रैक्वाल और धार किशनपुर के ग्रामीणों ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद और सेला ईडीसी के कार्यों को बारीकी से देखा। प्रतिभागियों को वहां ईडीसी द्वारा संचालित कैंटीन, सोविनियर शॉप, वाहन पार्किंग, स्टे हट और नौका संचालन गतिविधियों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.