हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन नैनीताल और जिला खेल कार्यालय की ओर से मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ में 123 लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन सुबह सात बजे हल्द्वानी स्टेडियम से शुरू हुई। धावक स्टेडियम से तिकोनिया चौराहे तक गए और फिर वापस स्टेडियम पहुंचे। विजेताओं का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया। इसमें प्रशांत बिष्ट, राजू बिष्ट, प्रियांशु, मनक, हिमानी, आरती, अक्षत, भूपेंद्र देव, विकास, वैभव, ध्रुव, दिव्यांशी, मोहम्मद आर्यन को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए और शॉल ओढ...