हल्द्वानी, मार्च 11 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की सड़कें हादसों का हॉटस्पॉट बन चुकी हैं। बीते साल जनपद में सबसे अधिक सड़क हादसे हल्द्वानी की सड़कों पर हुए। इनमें 38 लोगों ने अपनी जान गंवाई। पर्वतीय इलाकों के मुकाबले मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा हादसे हुए। बढ़ते हादसों का ग्राफ कम करने को पुलिस ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर खामियां सुधारने का दावा कर रही है।पुलिस विभाग से सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पिछले एक साल में जिलेभर में कुल 227 सड़क हादसे दर्ज किए गए। इनमें 151 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 200 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पतालों में पहुंचे। अनियंत्रित और बेलगाम रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन और सड़कों की दोषपूर्ण इंजीनियरिंग हादसों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.