हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी की होनहार बेटी भार्गवी रावत ने साउथ अफ्रीका में 7 से 13 दिसंबर तक आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। भार्गवी ने बाइथले, ट्रायथले और लेजर रन स्पर्धाओं में एक-एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा भार्गवी के पिता दीपक रावत जीआईसी वनभूलपुरा में प्रवक्ता और माता मोनी रावत जीआईसी मोतीनगर में शिक्षिका हैं। पिता दीपक रावत ने बताया कि मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव दयाल सिंह फर्सवान के मार्गदर्शन में भार्गवी ने यह उपलब्धि हासिल की। दयाल सिंह फर्सवान ने भार्गवी और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.