हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में आरटीओ की सघन चेकिंग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभागीय रिकॉर्ड में 31 दिसंबर 2024 को कबाड़ घोषित कर पंजीकरण निरस्त किए जा चुके एक ऑटो रिक्शा को टीम ने सड़क पर सामान ढोते हुए पकड़ लिया। मामले में 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वाहन को सीज कर दिया गया है। सोमवार को वाहन मालिक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। ई-रिक्शा और तिपहिया वाहनों की मनमानी के खिलाफ चलाए जा रहे आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान के अभियान के तहत रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान के नेतृत्व में टीम ने देवलचौड़ स्थित नीलियम कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सामान से लदे एक ऑटो रिक्शा संख्या यूके-04/टीए-4958 रोका गया। चालक विनय चंद्रा वाहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.