हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। करीब नौ वर्षों से अटकी हल्द्वानी की बहुप्रतीक्षित अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) परियोजना अब धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार है। शासन के निर्देश पर गठित तीन अफसरों की कमेटी ने बीते दिनों दोनों संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय भेज दी है। कमेटी अध्यक्ष ने 25 अप्रैल तक भूमि पर अंतिम निर्णय होने का दावा किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार गौलापार में भूमि फाइनल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आधुनिक इंटरस्टेट बस टर्मिनल का सपना वर्ष 2015-16 से अधूरा है। पहले गौलापार में प्रस्तावित यह परियोजना 2017 में तीनपानी शिफ्ट कर दी गई, जिसके बाद यह वन स्वीकृति, भूमि विवाद और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझती रही।बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर ...