बिजनौर, अप्रैल 22 -- हल्दौर। नगर में प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर जेसीबी मशीन से स्थायी व अस्थायी कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्रों में अफरातफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेट लिया। मोहल्ला कूकड़ा चुंगी में नायब तहसीलदार सार्थक चावला और नगर पालिका की ईओ सीमा वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां करीब 11 स्थायी और लगभग 15 अस्थायी अतिक्रमण चिन्हित किए गए, जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह भी पढ़ें- सिविल लाइन्स से नुमाइश ग्राउंड तक चला प्रशासन का हंटर इस दौरान कुछ स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण में पशु बंधे मिले, जिन्हें भी हटवाया गया। इसके बाद टीम मोहल्ला टाटम...