हल्द्वानी, जनवरी 15 -- लालकुआं, संवाददाता। हल्दूचौड़ में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में गुरुवार को लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। लोक गायक रमेश जगरिया ने ओ भिना कसिके जानू डोरी हाटा गीत से दर्शकों को झुमाया। वहीं लोक गायक विनोद कुमार ने कमला नि मार लटैका जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं तारा पथनी ने न्योली व गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप कोश्यारी व सुभाष गुप्ता ने दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति को संजोने और जीवंत बनाए रखने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग से आए पूरन के दल और सूचना विभाग की कलाकार मनीषा मेहरा ने ...