हल्द्वानी, मार्च 22 -- लालकुआं, संवाददाता। हल्दुचौड क्षेत्र में पहली बार महिलाओं की ओर से श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। मेरा सपना मेरी कोशिश सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की ओर से 27 मार्च से शास्त्री ग्राउंड गौला रोड हल्दूचौड़ में शुरू होने वाली इस रामलीला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक रिंकू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यकारिणी अध्यक्ष कृति दुम्का ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंच सज्जा, वेशभूषा और संगीत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोषाध्यक्ष धीरज सिंह खाती के अनुसार, इस आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। रामलीला को सफल बनाने में दीपा चंदौला, पूजा भट्ट, ममता कर्नाटक, पूनम बधानी, ...