हल्द्वानी, मार्च 5 -- लालकुआं, संवाददाता। हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड्वाल निवासी व्यवसायी ललित धपोला के 23 वर्षीय पुत्र अनुभव धपोला की दो फरवरी को बेंगलुरु में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि अनुभव धपोला बेंगलुरु की एक कंपनी में कार्यरत थे। मृतक के पिता के अनुसार हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। युवक का शव बेंगलुरु से उनके पैतृक घर लाया गया, जिसके बाद चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनुभव धपोला अपने पिता के छोटे पुत्र थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...