हल्द्वानी, मार्च 10 -- लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवियों के प्रयासों से हल्दुचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली है। समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया, गोविंद वल्लभ भट्ट, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सत्य प्रकाश रविदास और हाईकोर्ट अधिवक्ता मनीष लोहनी के लगातार प्रयासों से अस्पताल को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर के तहत बड़ी स्वास्थ्य सौगात मिली है। समाजसेवी हेमंत गोनिया ने बताया कि पावरग्रिड टेली सर्विसेज लिमिटेड द्वारा करीब 85 लाख रुपये की आधुनिक मशीनें और चिकित्सा उपकरण अस्पताल को उपलब्ध कराए हैं, जो हाल ही में अस्पताल पहुंच चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...