गौरीगंज, मार्च 8 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में एक हल्दी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में टाय गन निकलने पर पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की। मिली जानकारी के अनुसार, भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र शुभम की शादी का हल्दी समारोह 7 फरवरी को आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान शुभम के भाई अर्पित द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाले सुल्तान पुलिस ने प्रकरण की जांच की। थाना अध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि जिस गन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.