सहरसा, मई 17 -- महिषी, एक संवाददाता। जलई थाना क्षेत्र के खोरा बरतर गांव में हल्दी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी प्रभास यादव, इंदल यादव, रमेश यादव और दिनेश यादव ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से परिवार पर हमला कर दिया। घटना में अमरेश यादव, जैसीलाल यादव, शत्रुघ्न यादव और नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित अमरेश कुमार यादव के आवेदन पर जलई थाना में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- हल्दी समारोह में मारपीट, चार घायल यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...