सीतामढ़ी, मार्च 14 -- शिवहर,नप्र। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक मांगलिक कार्यक्रम में हल्दी रस्म के दौरान फोम स्प्रे का झाग उड़ाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इसको लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान इसी गांव के रामबली महतो के पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को एसपी शुभांक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। तरियानी छपरा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुल्तानपुर गांव में विश्वनाथ महतो के लड़के की शादी को लेकर गुरुवार की रात हल्दी रस्म का आयोजन किया गया थ...