बलिया, मार्च 27 -- हल्दी। बेलहरी ब्लॉक के ग्रामीणों को बिजली का बिल आते ही उनके माथे पर चिन्ता की लकीरें दिखाई देने लगती हैं, विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राशन कार्ड,बिजली कनेक्शन आदि में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पहले बिजली का बिल जमा करने के लिए हल्दी में एक कार्यालय खुला था जहां महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आकर बिल जमा कर देती थी, लेकिन तत्कालीन एसडीओ द्वारा बिल जमा करने का कार्यालय हल्दी से हटाकर दुबहड़ कर दिया गया जहां आने जाने में अतिरिक्त समय और अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा हैRs.। महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि दुबहर ढाले से एक किमी से अधिक पैदल चलना पड़ता है। निजी वाहन के अलावा कोई साधन नहीं जाता है। क्षेत्रीय महिलाओं अशरफी...