नई दिल्ली, अगस्त 3 -- सावन आते ही तीज के त्योहार के लिए नई साड़ी, मेहंदी और सजने-संवरने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है कि बिना ज्यादा खर्च किए उसकी त्वचा भी फ्रेश, क्लियर और ग्लोइंग नजर आए। अक्सर लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर किसी की त्वचा पर ये चीजें एक जैसा असर नहीं करतीं। अगर आप कुछ अलग और आसान उपाय ढूंढ रही हैं, तो रसोई की तीन सिंपल चीजों से बना यह फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। यह त्वचा को क्लियर रखने के साथ-साथ चेहरे पर ताजगी और हल्की चमक लाने में मदद कर सकता है।फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? दो बड़े चम्मच चावल का आटा दो बड़े चम्मच कच्चा दूध एक बड़ा चम्मच शहदकैसे बनाएं फेस पैक? एक साफ कटोरी में चावल का आटा लें। इसमें कच्चा दूध और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब ए...