सराईकेला, फरवरी 26 -- खरसावां, संवाददाता सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बुधवार को कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र छोटासेगोई पंचायत के रायसिंदरी पहाड़ के गांव का दौरा कर हल्दी खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर हल्दी के उत्पादन, पिसाई प्रक्रिया, उत्पादन चक्र एवं बाजार में बिक्री की जानकारी ली। ग्रामीणों की ग्रामसभा में शामिल होकर एसडीओ ने किसानों से हल्दी की खेती से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हल्दी की खेती की अपार संभावनाएं हैं और इसे संगठित तरीके से बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अफीम की खेती से दूर रह वैकल्पिक फसलों, विशेषकर हल्दी जैसी लाभकारी खेती पर ध्यान दें। इस दौरान ग्रामीणों ने रायसिदरी स्कूल की समस्या से भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.