झांसी, मार्च 11 -- कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पावई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हल्दी की रस्म के बीच अचानक हुए विवाद ने सभी को चौंका दिया। दुल्हन ने अपने ही चचेरे भाई पर गाली-गलौज कर मारपीट और दूल्हे को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश जारी है। मोंठ थाना क्षेत्र के पावई गांव का है, जहां शादी की तैयारियों के बीच पूजा की हल्दी की रस्म चल रही थी। इस दौरान दुल्हन पूजा के चचेरे भाई का शराब के नशे में वहां पहुंचना और किसी बात को लेकर विवाद करना सबको हैरान कर गया। आरोपी युवक ने गाली-गलौज करते हुए यह तक कह दिया कि अगर बारात गांव में आई तो वह दूल्हे को गोली मार देगा। इस धमकी से शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घबराई ह...