नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- देश की दिग्गज स्नैक्स और फूड कंपनी हल्दीराम अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपना IPO लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हल्दीराम की योजना 2027 में IPO के जरिए करीब 1 अरब डॉलर जुटाने की है। कंपनी ने इस IPO की तैयारी के लिए EY (अर्न्स्ट एंड यंग) को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफिस की जिम्मेदारी दी है। द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक EY कंपनी को IPO से जुड़ी प्रक्रियाओं, नियमों के अनुपालन और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाने में मदद करेगी। इस पूरी तैयारी में 6 से 12 महीने या इससे अधिक समय लग सकता है।कई विदेशी निवेशक लगा चुके हैं पैसा हल्दीराम में पहले ही दुनिय के कई बड़े इन्वेस्टर हिस्सेदारी खरीद चुके हैं। इनमें सिंगापुर का टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल, UAE की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी और अमेरिकी निवेशक ए...