हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे व्यक्ति की लू लगने से हुई मौत
घाटशिला, मई 24 -- पोटका। प्रखंड में भीषण गर्मी का असर शुरू हो गया है। शनिवार को क्षेत्र में तापमान लगभग 42 डिग्री पार कर गया। गर्मी बढ़ने से लू भी चलने लगा है। बीते दिन हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। पोड़ाडीहा पंचायत के माटियाल गांव निवासी मोहन सरदार( उम्र करीब 30 वर्ष) शनिवार को हल्दीपोखर से हाट में अपनी जरुरत की चीजें खरीद कर अपने घर माटियाल लौट रहा था। लौटने के क्रम में लागुरासाईं गांव के पास उसकी लू लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव मौके पर पहुंचे एवं देर रात शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 40 पार; बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- धनबाद में 42 डिग्री तापमान ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.