घाटशिला, अक्टूबर 23 -- पोटका। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व शुरू होने में दो ही दिन शेष बचे हैं। 25 अक्टूबर शनिवार से लौकी भात रस्म से छठ पर्व विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व भक्ति भाव से मनाया जाता है। हल्दीपोखर कमल तालाब तथा हाता प्रेमनगर रेलवे पुलिया घाट पर छठव्रती सांध्य व प्रातः कालीन अर्घ देते हैं। दोनों छठ घाट में भक्तों की भीड़ जुटती है। इस वर्ष अत्यधिक बारिश से छठ घाट जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। दोनों स्थानों के छठ घाट गंदगी से भरें हैं। मनचले युवक छठ घाटों में शराब पीकर शीशे की खाली बोतल पानी में ही फेंक देते हैं। इस कारण घट घाट में नंगे पैर उतरना खतरे से खाली नहीं है। छठव्रतियों के ओर से रतन सोनकर,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य का कहना है कि इस वर्ष आस्था का महापर्व छठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.