घाटशिला, दिसम्बर 29 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के युवा गांधी क्लब की ओर से श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से स्थानीय चावल बाजार शिव मंदिर समीप किया जाएगा। पूजा आयोजन के भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। पंडाल निर्माण कार्य को भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार को किया गया। मौके पर राहुल गुप्ता ने कहा कि आगामी सरस्वती पूजा का आयोजन 23 जनवरी को होगा। इस बार धान से सुंदर पंडाल निर्माण कराया जाएगा। पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजा पुरोहित राहुल पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमेटी के राहुल गुप्ता, विकी गुप्ता, कृष कुमार, अभिनव कुमार, राहुल मोदक, अनीश मुंडा, आदर्श सोनकर, विशाल, राज गुप्ता, शुभम, प्रणय उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.