हल्दीपोखर में संकीर्तन का समापन, भोग वितरण
घाटशिला, अप्रैल 13 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर में श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा तीन दिवसीय (24 प्रहर) अखंड हरिनाम संकीर्तन रविवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन संकीर्तन में धूलट और भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व संकीर्तन शुरू होने से 72 घंटा पूर्ण होने पर संकीर्तन कार्यक्रम को विराम मिला। धूलट कार्यक्रम में महिला पुरुषों रंग अबीर लगाकर खुशी जाहिर किया। संकीर्तन में 9 संप्रदाय अपने मधुर आवाज में राधे गोविन्द का नाम जपा,इस दौरान तीन दिन तक गांव में भक्ति का माहौल रहा। संकीर्तन आयोजन को सफल बनाने में शक्तिपद मंडल, दिलीप अग्रवाल,शीतल मंडल,निलय मंडल,उतम मंडल, नवीन प्रमाणिक, मनोज मंडल, पप्पू सरकार, विष्णु कुंभकार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.