घाटशिला, मार्च 19 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह में बुधवार को सरहूल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जाहेरथान में नाया नेपाल भूमिज द्वारा पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की गयी। इसके बाद आखड़ा में विभिन्न नृत्य दलों ने आकर्षक ढंग हादी शुशुन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि बबलू चौधरी व हिमांशु सरदार ने सरहूल की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरहूल महोत्सव आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी संजीव सरदार,नवचयनित ग्राम प्रधान रायचरण सरदार, देवरी अनादि सरदार, डाकुवा सुगनाराम सरदार, राजू सरदार, शिक्षक शुरू सरदार, मनोज सरदार, जयपाल मुंडा, गुलशन भूमिज,काल्टू सरदार,राम सरदार सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...