घाटशिला, मई 26 -- पोटका, संवाददाता । प्रखंड के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत क्षेत्र में बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार तुरंत सक्रिय हुए और बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया। विधायक संजीव सरदार के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए। नए ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे हजारों ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- दस दिनों बाद बिजली से रोशन हुआ केंदुआ टोला विधायक संजीव सरदार ने कहा कि लगातार क्षेत्र की समस्याओं...