हल्दीपोखर के सुदामा टेंट हाउस में लगी आग, लाखों की क्षति
घाटशिला, जून 20 -- पोटका। कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर गांव स्थित सुदामा टेंट हाउस में आग लगने से लाखों रुपए के सामान जल गए। घटना शनिवार सुबह की है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह हल्दीपोखर मुर्गा बाजार स्थित विष्णु कुंभकार (सुदामा टेंट हाउस) के घर से अचानक धुंआ दिखने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी। घर पर रखे टेंट हाउस के सामान जैसे बेड का गद्दा, फाइबर के गेट, प्लास्टिक तिरपाल संभवतः बिजली शार्ट सर्किट से जलने लगे। सुबह घर एवं आसपास से दर्जनों ग्रामीण आग लगने की सूचना पर जुटे एवं पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने अग्निशमन यंत्र का भी प्रयोग किया गया। दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घनी आबादी के बीच आग लगने से लोंगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग से लाखों रुपए के टेंट हाउस के सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.