बिजनौर, जून 20 -- धामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की ओर से हल्दीघाटी युद्ध के वीरों की स्मृति में "नमन हल्दीघाटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओम फार्म में आयोजित कार्यक्रम में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच पर डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल', डॉ. भूपेंद्र 'अनाड़ी', अशोक कुमार, नरेंद्र जीत 'अनाम', डॉ. एस.एस. राजपूत तथा राजकुमार सिंह ने वीर रस एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. एनपी सिंह, डॉ. आरके चौहान एवं टीकम सिंह फौजी ने महाराणा प्रताप के त्यागमयी व्यक्तित्वों के आदर्शों से अनुशरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...