किशनगंज, जून 6 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के हल्दीखोरा पंचायत अंतर्गत हल्दीखोरा हाट में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। प्रतिदिन लोग जाम से परेशान हो रहे है। हल्दीखोरा हाट में जाम की समस्या के निदान को लेकर शुक्रवार को स्थानीय मुखिया सबा अनवर लाडले ने कोचाधामन सीओ प्रभाष कुमार को एक आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की। स्थानीय मुखिया सबा अनवर लाडले ने इस बाबत बताया कि हल्दीखोरा हाट में इन दिनों जाम काफी लग रहा है,जिससे लोग घंटों तक जाम में फंसे रह जा रहे है। उन्होंने कहा कि हल्दीखोरा हाट की सड़कों पर अतिक्रमण काफी बढ़ जाने से भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- हल्दीखोड़ा हाट की जाम की समस्या को लेकर मुखिया ने सीओ को दिया आवेदन स्थानीय मुखिया सबा अनवर लाडले ने कोचाधामन सीओ प्रभाष कुमार को एक ज्ञापन देते हुए हल्दीखोरा बाजार...