गंगापार, जनवरी 29 -- हल्की बारिश ने क्षेत्र के मिजाज को थोड़ा बदल दिया है। बुधवार को अलसुबह हुई इस बूंदाबांदी के कारण सड़कों पर हल्की नमी देखी गई, जिससे सुबह लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, दिन चढ़ते ही पूरे दिन तेज हवाएं चल रही थी और हल्की धूप खिलने से जनजीवन सामान्य रहा। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई, यह 15.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। हवाएं 4 से 5 किमी प्रति घंटा की धीमी गति से उत्तर दिशा की ओर चलीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी की शुरुआत में भी इलाके में बारिश का दौर रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.