हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार सुबह हल्के बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकल आई, जिससे सुबह ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि स्थानीय कारकों के चलते जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश के चलते अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि उमस भरी गर्मी से फिलहाल निजात मिलने के आसार कम हैं। वातावरण में नमी का ग्राफ गिरकर 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसस...