औरंगाबाद, मई 9 -- छंटाई और जड़ों की देखभाल के अभाव में बढ़ रहा खतरा, विभागीय समन्वय की कमी बनी समस्या अंबा, संवाद सूत्र। विभिन्न प्रखंडों से हल्की आंधी और तेज हवा के दौरान पेड़ों के गिरने की घटनाएं आती रहती हैं। सड़क किनारे लगे कई पुराने और बड़े पेड़ अचानक गिर जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अंबा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ था। यह भी पढ़ें- पेड़ों के संरक्षण की नहीं है ठोस योजना, हर साल आंधी-तूफान में बर्बाद हो रहे दर्जनों वृक्ष-पेज-4 प्लान की खबरपेड़ों की सुरक्षा स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और आंधी के मौसम में ग्रामीण सड़कों के किनारे झुके हुए पेड़ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वन विभाग तथा मनरेगा के तहत हर वर्ष बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जात...