शामली, मार्च 15 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। फरवरी की शुरुआत में बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन रविवार सुबह से हुई हल्की वर्षा ने किसानों को काफी राहत दी है। खासकर गेहूं की फसल को इस वर्षा से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि तेज हवा चलने से गेहूं की खड़ी फसल गिरने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे नुकसान हो सकता है।रविवार सुबह से हुई हल्की वर्षा को किसान गेहूं की फसल के लिए वरदान मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बढ़ता तापमान गेहूं की पैदावार के लिए चिंता का विषय बन जाता है, क्योंकि अधिक गर्मी से दाना बनने और भरने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई है और वातावरण में नमी बढ़ी है, जो फसल की बढ़वार के लिए अनुकूल मानी जाती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.