रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर। गुरुवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 70 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई। दिनभर बादलों की मौजूदगी और हल्की बारिश के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...